श्री जगन्नाथ महाप्रभु की चतुर्थ ऐतिहासिक रथयात्रा एवं दिव्य महापुराण कथा
- When
- Fri, 17 July 2026
- Where
- —
- Price
- Price TBA
युग परिवर्तनकारी आयोजन: उत्तर भारत में श्री जगन्नाथ महाप्रभु की चतुर्थ ऐतिहासिक रथयात्रा एवं दिव्य महापुराण कथा "जय जगन्नाथ! जय जगन्नाथ! जय जगन्नाथ!" सनातन संस्कृति के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली की पावन धरा (जनकपुरी) पर, जगन्नाथ संस्कृति के प्रसार और जन-कल्याण के उद्देश्य से एक अद्वितीय और अलौकिक धार्मिक महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। सनातन सेवा संघ ट्रस्ट सभी धर्मानुरागी भक्तों और सनातन प्रेमियों को इस पावन यज्ञ में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित करता है। � कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एवं विवरण यह महोत्सव दो मुख्य भागों में आयोजित किया जा रहा है, जो भक्तों को भक्ति और ज्ञान के सागर में सराबोर कर देगा: 1. श्री जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथयात्रा उत्तर भारत में आयोजित होने वाली यह चतुर्थ ऐतिहासिक रथयात्रा होगी, जहाँ महाप्रभु स्वयं अपने गर्भगृह